मजदूरी के पैसे मांगने पर दलित राजमिस्त्री की बेरहमी से पिटाई, जातिसूचक गालियां देने का आरोप

Share This

 थाना ऊसराहार क्षेत्र में मजदूरी के बकाया रुपये मांगने पर एक दलित राजमिस्त्री के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम सुखैया, मौजा कुदरैल निवासी नौरतन जाटव पुत्र रामप्रकाश जाटव ने ऊसराहार थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वह पेशे से राजमिस्त्री है और पिछले 15 दिनों से जयसिंहपुर निवासी श्यामवीर के यहां काम कर रहा था। आरोप है कि 12 जून को जब वह अपनी मजदूरी के बकाया रुपये मांगने पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

पीड़ित के अनुसार वह वहां से चला गया और भोले भट्ठा शिवरा के पास दूसरे काम में लग गया। आरोप है कि कुछ समय बाद जयसिंहपुर निवासी लवकुश पुत्र श्यामवीर, सीमा देवी पत्नी श्यामवीर, विनोद यादव पुत्र केशव सिंह तथा शिल्पी पत्नी जयपाल सिंह वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान उसकी उंगली भी मरोड़ दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एक महिला आरोपी ने चप्पल से भी उसकी पिटाई की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे संदीप यादव निवासी शिवरा ने बीच-बचाव कर उसे बचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।

घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी बलराज सिंह भाटी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(3) तथा एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी भरथना द्वारा की जाएगी तथा जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...