विश्व रक्तदाता दिवस पर सैफई यूनिवर्सिटी में रक्तदाता समूह के सदस्यों को किया गया सम्मानित

Share This

 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के रक्त केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले रक्तदाता समूह के सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा कई स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आदित्य शिवहरे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “रक्तदान करने के लिए किसी सुपरहीरो की पोशाक की जरूरत नहीं होती, बस एक बड़े और दयालु दिल की जरूरत होती है। आगे आएं और रक्तदान करें।”

रक्तदाता समूह के संस्थापक शरद तिवारी ने बताया कि एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए, ताकि रक्त केंद्रों में रक्त की कमी न हो और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

डॉ. यतेंद्र ने कहा कि हर वर्ष 14 जून का दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारा थोड़ा-सा रक्त किसी के पूरे परिवार की खुशियां वापस ला सकता है। उन्होंने लोगों से इस महादान का हिस्सा बनने की अपील की।

रक्तदाता समूह के संस्थापक शरद तिवारी के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय सदस्यों को प्रतीक चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राजीव नरूका, सौरभ परिहार, विमलेश तिवारी, संजय कुमार (पत्रकार, उदी), आशीष माहेश्वरी (सैफई), शिवांशु चौहान, अर्पित चौहान एवं पवन भदौरिया प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैफई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. आदित्य शिवहरे, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. श्वेता चौधरी सहित विश्वविद्यालय के कई चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नियमित रक्तदाताओं के योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...