श्रीरामचरितमानस कथा में सीता हरण एवं जटायू उद्धार प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, शिवपाल सिंह यादव ने लिया आशीर्वाद

Share This

खटखटा बाबा कुटिया पर आयोजित श्रीरामचरितमानस कथा के आठवें दिन कथा व्यास शास्त्री कैलाश नारायण पांडेय ने सीता हरण एवं गिद्धराज जटायू उद्धार का मार्मिक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, धर्म की रक्षा और नारी सम्मान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कथा व्यास शास्त्री कैलाश नारायण पांडेय ने कहा कि रावण द्वारा माता सीता के हरण के समय गिद्धराज जटायू ने अपने प्राणों की चिंता किए बिना अधर्म के विरुद्ध संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि जटायू का त्याग, साहस और धर्मनिष्ठा आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कथा में वर्णित प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे और पूरा कथा पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गुंजायमान हो गया।

इस अवसर पर जसवंतनगर क्षेत्र के विधायक शिवपाल सिंह यादव कथा स्थल पहुंचे और खटखटा बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कथा व्यास शास्त्री कैलाश नारायण पांडेय से भी आशीर्वाद लिया तथा कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक जागरूकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

विधायक के आगमन पर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में खन्ना यादव, गोपाल गुप्ता, रामवीर सिंह, विनय पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...