मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, 14 छात्रों को 21-21 हजार रुपये की धनराशि प्रदान

Share This

इटावा, 01 जून 2026। विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में सदर विधायक  सरिता भदौरिया की अध्यक्षता में वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ के लोकभवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी देखा और सुना गया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि परीक्षा में हजारों विद्यार्थी शामिल होते हैं, लेकिन सम्मान का अवसर उन्हीं को मिलता है जो कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के साथ अध्ययन करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो इसे पीता है वही दहाड़ता है। शिक्षा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है। एक सफल विद्यार्थी न केवल अपना बल्कि अपने माता-पिता और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी संवारता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को सरकार की विभिन्न छात्रहितकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय युवाओं की प्रगति और सफलता के लिए अत्यंत अनुकूल है। उन्होंने समय के महत्व पर बल देते हुए कहा कि समय दुनिया की सबसे मूल्यवान संपत्ति है, जिसे एक बार खो देने पर वापस नहीं पाया जा सकता।

जिलाधिकारी ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार, विद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह निष्पक्ष है और मेहनत, लगन तथा अनुशासन के बल पर कोई भी विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक संगति अपनाने, अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण करने तथा समूह अध्ययन की आदत विकसित करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में नवचयनित आईएएस अधिकारी कोमल पुनिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा अपनी रुचि के अनुरूप विषयों का चयन करते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

समारोह में 14 मेधावी विद्यार्थियों को 21-21 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, हरि नारायण बाजपेई, विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...