इटावा Uttar Pradesh University of Medical Sciences में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शाक्य ने विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति से शिष्टाचार भेंट की।

श्वविद्यालय द्वारा गरीबों, किसानोंइस अवसर पर श्री शाक्य ने वि एवं समाज के वंचित वर्गों के हित में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय प्रदेश में बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
श्री शाक्य ने विश्वविद्यालय के कुलपति को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की तथा जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए बधाई एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कहा गया कि Uttar Pradesh University of Medical Sciences गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
