मिशन पंचनद के तहत ‘पंचनद सौन्दर्य केन्द्र’ का शुभारम्भ, महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम

Share This

इटावा, 23 मई 2026। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित “मिशन पंचनद” के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित ब्रांड “पंचनद” के अंतर्गत लुहन्ना चौराहे पर स्थापित “पंचनद सौन्दर्य केन्द्र” का भव्य शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मिशन पंचनद जनपद में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार संवर्धन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि “पंचनद सौन्दर्य केन्द्र” केवल एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, मेहनत और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस केन्द्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार मिलेगा तथा वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।

शुभारम्भ के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने “पंचनद ब्यूटी पार्लर” और “पंचनद बुटीक” का निरीक्षण किया। इस दौरान महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों एवं प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं। इसके परिणामस्वरूप उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

इस अवसर पर विनय कुमार, सूर्यनारायण पाण्डेय, सौरभ, रिंकू, कुलदीप समाधिया सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए मिशन पंचनद की भूमिका की सराहना की गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...