20 मई को देशभर की दवा दुकानें बंद केमिस्ट्स का देशव्यापी आंदोलन

Share This

इटावा। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ़ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान किया गया है। इस बंद के समर्थन में इटावा केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने भी जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। संगठन के जिला महासचिव मनु गुप्ता ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर विचार नहीं किया, तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में भी बदला जा सकता है।

केमिस्ट्स संगठनों का कहना है कि अवैध ई-फार्मेसी के बढ़ते चलन से जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री में एक ही प्रिस्क्रिप्शन का बार-बार उपयोग, फर्जी डॉक्टरों के नाम पर दवाओं की होम डिलीवरी तथा नियमों की अनदेखी लगातार बढ़ रही है। संगठन के अनुसार Schedule H एवं H1 दवाओं की बिना वैध पर्चे के बिक्री समाज के लिए “टाइम बम” साबित हो सकती है।

संगठन ने दवाओं की गुणवत्ता को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि ऑनलाइन सप्लाई चेन में दवाओं के उचित रख-रखाव की अनदेखी हो रही है, जिससे जीवन रक्षक दवाएं भी बेअसर अथवा जहरीली हो सकती हैं। इसके साथ ही बड़ी ऑनलाइन कंपनियों पर ‘प्रीडेटरी प्राइसिंग’ के जरिए बाजार को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है। केमिस्ट्स का कहना है कि इससे गली-मोहल्लों में वर्षों से चल रही छोटी दवा दुकानों का अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है और भविष्य में दवा बाजार पर कॉर्पोरेट एकाधिकार हो सकता है।

केमिस्ट्स एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि कोरोना काल में लागू की गई GSR 220(E) और GSR 817(E) अधिसूचनाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। साथ ही बड़ी कंपनियों की अस्वस्थ डिस्काउंट नीति पर सख्त नियंत्रण, अवैध ई-फार्मेसियों पर रोक तथा पारंपरिक दवा व्यापार को विधिक सुरक्षा प्रदान की जाए।

AIOCD का कहना है कि यह आंदोलन केवल व्यापार बचाने के लिए नहीं, बल्कि आम मरीजों के स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है।

इटावा केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन उमाकांत जैन एवं जिलाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने जनपद के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से 20 मई 2026 को हड़ताल में शामिल होकर बंद को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष नवीन मेहरोत्रा, सचिव ऋषभ अग्रवाल सहित अमित तिवारी (बाबू), प्रशांत, दुष्यंत पुरवार, शशांक जैन, गौरव कांत जैन, आरव गुप्ता व आशीष मेडिकल स्टोर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...