10 माह से मानदेय न मिलने पर भड़के रोजगार सेवक, बैठक का किया बहिष्कार

Share This

ऊसराहार/ताखा (इटावा)। विकासखंड ताखा में पिछले 10 महीनों से मानदेय का भुगतान न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रोजगार सेवकों ने डीडीओ की बैठक का बहिष्कार करते हुए ब्लॉक मुख्यालय तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

राजीव शाक्य के नेतृत्व में एकजुट हुए रोजगार सेवकों ने डीडीओ राकेश प्रसाद एवं बीडीओ विजय शंकर को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि करीब 10 माह से मानदेय लंबित होने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि बच्चों के स्कूल में दाखिले, मोबाइल रिचार्ज और रोजमर्रा के आवागमन के लिए पेट्रोल तक के पैसे नहीं बच रहे हैं। रोजगार सेवकों ने कहा कि लगातार कार्य करने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा, जिससे उनमें भारी रोष है।

ज्ञापन के माध्यम से रोजगार सेवकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे मनरेगा के अलावा अन्य किसी भी सरकारी कार्य को नहीं करेंगे। साथ ही प्रशासन से मांग की गई कि भुगतान होने तक उन्हें किसी अतिरिक्त कार्य के लिए बाध्य न किया जाए।

ताखा ब्लॉक में कुल 24 ग्राम रोजगार सेवक तैनात हैं, जिनमें से 18 रोजगार सेवक प्रदर्शन में शामिल रहे। प्रदर्शन में राजीव शाक्य, सुनील कुमार, पंकज कुमार, पूजा, शशिकांती, दिनेश, अरविंद, भोजराज, राहुल सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। बैठक में खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार एवं विजय शंकर भी मौजूद रहे

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...