सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने इटावा में लगाया मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कैंप

Share This

इटावा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इटावा में ‘नेशनवाइड मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कैंप’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना तथा किसानों एवं छोटे उद्यमियों को सरलता से ऋण सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान इटावा जनपद में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए कुल 168 व्यक्तियों को 862.50 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए। वहीं 44 लाभार्थियों को 210 करोड़ रुपये की ऋण राशि का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीएम नाबार्ड अरुण कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा एडीओ महेश कुमार, एलडीएम सतीश कुमार, बीएम जसवंतनगर महादेव मेहर, बीएम बाउथ नितेंद्र कुमार, एडीओ (कृषि) बलवीर यादव एवं एनआरएलएम प्रवीण कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों की आर्थिक प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आउटरीच कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने बैंक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों एवं छोटे व्यवसायियों को आर्थिक सहायता प्राप्त करने में काफी सुविधा होगी। अधिकारियों ने लाभार्थियों को समय पर ऋण का सदुपयोग करने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...