ऊसराहार क्षेत्र में सक्रिय हुआ नकली नोट खपाने वाला गिरोह, 500 के जाली नोटों से बाजार में हड़कंप

Share This

ऊसराहार, इटावा। जनपद के ऊसराहार थाना क्षेत्र में इन दिनों जाली नोट खपाने वाले असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। सोमवार शाम बाजार में 500 रुपये के नकली नोट चलाए जाने की घटना सामने आने के बाद स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है। हेलमेट पहने एक युवक ने अलग-अलग दुकानदारों को अपना निशाना बनाकर नौ लोगों को जाली नोट थमा दिए।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब सात बजे ऊसराहार तिराहे के समीप बाइक सवार एक युवक पहुंचा। युवक ने अपनी बाइक एक स्थान पर खड़ी की और सबसे पहले ठेले पर केला बेच रहे अनिल गुप्ता के पास पहुंचा। उसने 50 रुपये के केले खरीदकर 500 रुपये का नोट दिया और बाकी साढ़े चार सौ रुपये वापस लेकर आगे बढ़ गया।

इसके बाद युवक करीब 50 मीटर दूर फल विक्रेता रामपूत के पास पहुंचा, जहां उसने 90 रुपये के आम खरीदे और 500 का नोट देकर बाकी पैसे वापस ले लिए। फिर उसने सुरेश बाथम सहित कई अन्य फल विक्रेताओं से इसी तरह खरीदारी की। युवक ने शब्बीर, प्रेम, पप्पू गुप्ता, रामदास समेत कुल नौ दुकानदारों को अपना शिकार बनाया।

जब देर शाम दुकानदारों ने अपने पैसे गिने तो उन्हें पता चला कि 500 रुपये के नोट नकली हैं। दुकानदारों के अनुसार नोट का रंग असली नोट की तुलना में हल्का था और उस पर बनी हरी पट्टी भी असामान्य तरीके से चमक रही थी। देखने में नोट बिल्कुल असली की तरह प्रतीत हो रहा था, जिससे दुकानदार धोखा खा गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कोई गिरोह सक्रिय है, जो हेलमेट पहनकर छोटे दुकानदारों को निशाना बना रहा है ताकि पहचान छिपी रहे। ये लोग खासतौर पर शाम के समय और कम रोशनी वाली दुकानों पर जाकर नकली नोट चला रहे हैं।

व्यापार मंडल अध्यक्ष रवी चक्रवर्ती और अनिल कौशल ने दुकानदारों से सतर्क रहने की अपील करते हुए बताया कि नकली नोटों में कुछ खास कमियां देखी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि असली नोट में सुरक्षा धागा रंग बदलता है, जबकि नकली नोट में यह केवल छपा हुआ दिखाई देता है। इसके अलावा नकली नोट में वाटरमार्क या तो बहुत गहरा होता है या धुंधला दिखाई देता है। असली नोट के किनारों पर बनी उभरी हुई लाइनें भी नकली नोट में सपाट महसूस होती हैं।

थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से बड़ा नोट लेते समय उसकी सावधानीपूर्वक जांच करें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या कोई जाली नोट देने की कोशिश करे तो तुरंत डायल 112 या पुलिस को सूचना दें

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...