लूट की योजना बना रहे दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध हथियार और स्कॉर्पियो बरामद

Share This

इटावा। जनपद में अपराध एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, 11/12 मई 2026 की रात थाना वैदपुरा पुलिस ग्राम छितौनी से खरदूली मार्ग पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो में सवार दो व्यक्ति किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम खरदूली पहुंची, जहां संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

बदमाशों द्वारा जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग में थाना वैदपुरा की सरकारी गाड़ी की दाहिनी ओर की लाइट क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी सिकंदर उर्फ अखिल के दोनों पैरों में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को चकबा बुजुर्ग जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे क्षेत्र में किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकंदर उर्फ अखिल निवासी कुनैरा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी तथा नितिन उर्फ छोटू निवासी कुनैरा थाना वैदपुरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सिकंदर एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, पांच खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की एक काली स्कॉर्पियो बरामद की है। बरामद वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। मामले में थाना वैदपुरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...