जनगणना से ही संभव है क्षेत्र का सटीक विकास: एसडीएम श्वेता मिश्रा

Share This

ऊसराहार। ताखा तहसील परिसर में सोमवार को उपजिलाधिकारी श्वेता मिश्रा की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं एवं प्रबुद्ध वर्ग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा ‘स्व-जनगणना’ की डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं अपनी स्व-जनगणना भी की।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम श्वेता मिश्रा ने कहा कि जनगणना केवल व्यक्तियों की गिनती नहीं है, बल्कि यह भविष्य के विकास का पूरा खाका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अस्पताल, स्कूल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जनसंख्या के सटीक आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। यदि आंकड़े सही होंगे तभी क्षेत्र को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना के दौरान सही जानकारी उपलब्ध कराएं। दी गई सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं।

एसडीएम ने ‘स्व-जनगणना’ की डिजिटल व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए बताया कि अब नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से स्वयं अपना विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और आंकड़ों में त्रुटि की संभावना भी कम रहेगी। उन्होंने बताया कि स्व-जनगणना पूर्ण होने के बाद प्राप्त रेफरेंस नंबर को प्रगणक के आने पर साझा करना होगा, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनेगी।

बैठक में एसडीएम ने अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समाज में उनकी बातों का व्यापक प्रभाव होता है। ऐसे में वे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले किसानों एवं फरियादियों को जनगणना के प्रति जागरूक करें, ताकि कोई भी परिवार इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य से वंचित न रह जाए।

बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे जन-जन तक जनगणना के महत्व का संदेश पहुंचाएंगे। इस अवसर पर तहसील के अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...