इटावा में शादी अनुदान योजना 2026-27 लागू, ऑनलाइन आवेदन में आधार ई-केवाईसी अनिवार्य

Share This

इटावा, 06 मई 2026 – जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह हेतु शादी अनुदान योजना संचालित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में आधार प्रमाणीकरण/ई-केवाईसी को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है, जो वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित हो रही है। इच्छुक आवेदकों को निर्धारित वेबसाइट http://shadianudan.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के ऐसे परिवार पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है। इसके साथ ही विवाह के समय पुत्री की आयु कम से कम 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है। आवेदक अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह के लिए अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन विवाह की तिथि से 90 दिन पूर्व से लेकर 90 दिन बाद तक किया जा सकता है।

जिले के समस्त पात्र पिछड़े वर्ग के लोगों को सूचित किया गया है कि जिनकी पुत्री का विवाह 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 के बीच प्रस्तावित है या सम्पन्न हो चुका है, वे समय रहते अपना आवेदन ऑनलाइन करें। साथ ही आवेदन की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित तहसील या ब्लॉक में 7 दिनों के भीतर जमा करना अनिवार्य होगा।

अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...