इटावा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा व नकदी बरामद

Share This

इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भरथना पुलिस ने लूट और छिनैती की घटनाओं में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, लूट की नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

4/5 मई 2026 की रात थाना भरथना पुलिस टीम घसारा तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त विश्वनाथ उर्फ बीपी के पैर में गोली लग गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), चार खोखा कारतूस, छह जिंदा कारतूस, 53,700 रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ऋतिक कुमार निवासी गौतला, थाना अछल्दा (जनपद औरैया) और विश्वनाथ उर्फ बीपी निवासी कुमराहन, थाना इकदिल (जनपद इटावा) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने 27 अप्रैल 2026 को एक किराना व्यापारी से छिनैती की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त शातिर अपराधी हैं। विश्वनाथ उर्फ बीपी के खिलाफ लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि ऋतिक कुमार के खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस पूरी कार्रवाई के संबंध में थाना भरथना में मुकदमा संख्या 105/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...