बाबा साहब डा0 अम्बेडकर को किया याद

Share This

भरथना- तहसील क्षेत्र में मंगलवार को संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती बड़े ही धूमधाम और हर्षाैल्लास के साथ विभिन्न स्थानों पर मनाई गई।

कस्बा के पुराना भरथना स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पूर्व मंत्री अशोक यादव, विधायक राघवेंद्र गौतम, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, पत्रकार विजयेंद्र तिमोरी, एड0 सुदामलाल दोहरे सहित सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन करते हुए उनके आदर्श, संघर्ष और विचारों की जमकर प्रशंसा की।

वहीं मुहल्ला अम्बेडकर नगर बारातघर, मोतीगंज बुद्ध विहार और नगर पालिका परिषद में भी बाबा साहब की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षाैल्लास के साथ मनाई गई। साथ ही बाबा साहब की शोभा यात्रा ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति मार्ग से विधूना रोड सती मन्दिर गिरधारीपुरा मन्दिर दानसहाय, आजाद रोड, बजाजा लाइन चौराहा से तिलक रोड रेलवे क्रासिंग मोतीगंज होते हुए पाली बंबा ओवरब्रिज से इटावा रोड जबाहर रोड, सरोजनी, बालूगंज होकर शोभा यात्रा ने शुभारंभ स्थल पुराना भरथना पहुंचकर विश्राम किया। इस मौके पर राजेश यादव पंडा, सर्वेश कठेरिया, सभासद गीता देवी, सुशील पोरवाल, सोनू कुमार, शिलादित्य सिंह, हर्षवर्धन गौतम के अलावा पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, अरविंद रावत, अशोक यादव, पंकज दुबे, शिवम गुप्ता, मुकेश यादव, सौरभ यादव, सौरभ पाठक सहित सैकडों बाबा साहब के अनुयायी उपस्थित रहे।

साथ ही उत्तर प्रदेश किसान सभा भरथना मण्डल ने ऊमरसेंडा में सभा का आयोजन किया तथा बाबा साहब के जन्मदिवस पर उनके कार्यों का स्मरण किया गया। इससे पहले बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। सभा को प्रेमशंकर बाबूजी, शिवराम सिंह, इंद्रेश बाबू, रामदास, दुर्गविजय सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...