आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी

Share This

 जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आईजीआरएस (एकीकृत जन शिकायत निवारण प्रणाली) से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई, जिसमें असंतोषजनक फीडबैक मिलने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा इसकी रिपोर्ट शासन स्तर पर भेजी जाएगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि कई विभागों में अब भी असंतोषजनक फीडबैक वाले प्रकरण लंबित हैं। इनमें जिला पूर्ति अधिकारी के 2, जिला खाद्य विपणन अधिकारी के 1, मुख्य चिकित्साधिकारी के 1, प्रांतीय खंड के 1, परियोजना अधिकारी के 1, प्राचार्य इटावा के 1, सहायक आयुक्त खाद्य के 1 तथा सहायक निदेशक स्पोर्ट के 1 प्रकरण शामिल हैं।

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित मामलों में भी लापरवाही सामने आई। अधिशासी अभियंता इटावा के 23, कृषि विभाग के 17, अधिशासी यांत्रिक के 11, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के 5, दिव्यांगजन अधिकारी के 4, सामान्य प्रबंधक के 3, जिला पंचायत अधिकारी के 2, रोडवेज के 1 तथा उद्यान विभाग के 1 प्रकरण लंबित पाए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण मौके पर जाकर सत्यापन के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिक निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए।

ब्लॉक स्तर पर आईजीआरएस की स्थिति मात्र 59.46 प्रतिशत पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी तथा बैठक एवं प्रशिक्षण के माध्यम से सुधार लाने के निर्देश दिए।

नगर पालिका परिषद स्तर पर भी सभी अधिशासी अधिकारियों को आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्युत विभाग में सर्वाधिक शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी ने विशेष नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के लिए जनसामान्य की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लें। साथ ही निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रतिदिन समय से कार्यालय पहुंचे और प्रातः 10 से 12 बजे तक आमजन की समस्याएं सुनें।

जिलाधिकारी ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति, समस्त उपजिलाधिकारी, उपकृषि निदेशक आर.एन. सिंह, डीएसटीओ रमेश चंद्र, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्रा सहित सभी खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...