घर में टेबल फैन के पीछे निकला खतरनाक काला कोबरा, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Share This

बदलते मौसम के साथ अब सांप भी सक्रिय होने लगे हैं। इसी क्रम में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घटिया मिश्रान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के कमरे में टेबल फैन के पीछे खतरनाक काला कोबरा सांप दिखाई दे गया। सांप को देखते ही घरवालों के होश उड़ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही उमेश मिश्रा ने तुरंत स्नेक बाइट हेल्पलाइन नंबर 7017204213 पर संपर्क कर सर्पमित्र एवं वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. आशीष त्रिपाठी को सूचना दी। सूचना मिलते ही डॉ. त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कोबरा सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद घर के लोगों और आसपास के मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली।

घटना की प्रत्यक्षदर्शी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला राम श्री ने बताया कि वह कमरे में अपना बिस्तर लगा रही थीं। पास में रखे टेबल फैन में काला कोबरा लिपटा बैठा था। कमरे में अंधेरा होने के कारण उन्हें सांप दिखाई नहीं दिया। उन्होंने बताया कि उनकी हाल ही में आंखों का ऑपरेशन हुआ है, इसलिए स्पष्ट दिखाई भी नहीं दे रहा था। जैसे ही उनका हाथ पंखे के पास पहुंचा, सांप ने काटने का प्रयास किया, लेकिन ईश्वर की कृपा से वह बाल-बाल बच गईं।

रेस्क्यू के बाद कोबरा सांप को सामाजिक वानिकी विभाग इटावा के दिशा-निर्देशन में उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

वन्यजीव विशेषज्ञ एवं सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी ने मौके पर मौजूद लोगों को बदलते मौसम में विशेष सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि यह एक विषैला नर स्पेक्टिकल कोबरा था, जिसका वैज्ञानिक नाम नाजा नाजा (Naja naja) है। इस प्रजाति में बेहद खतरनाक न्यूरोटॉक्सिक विष होता है, जिसके दंश के बाद समय पर इलाज न मिलने पर मरीज की मृत्यु भी हो सकती है।

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि सभी सांप जहरीले नहीं होते। यदि किसी को सर्पदंश हो जाए तो घबराने की बजाय शांत रहें, क्योंकि अत्यधिक घबराहट से हार्ट अटैक जैसी स्थिति भी बन सकती है।

उन्होंने बताया कि सर्पदंश होने पर घाव के ऊपर हल्का बंध लगाकर एक से डेढ़ घंटे के भीतर जिला अस्पताल इटावा के इमरजेंसी वार्ड (कमरा नंबर 3) या सैफई पीजीआई के इमरजेंसी वार्ड में तुरंत पहुंचना चाहिए।

डॉ. त्रिपाठी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अंधविश्वास में पड़कर झाड़-फूंक कराने से बचें, क्योंकि इससे मरीज की जान को खतरा हो सकता है।

पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए कार्य कर रही संस्था “ओशन” के महासचिव डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे सर्पदंश जागरूकता अभियान के बाद जनपद में सर्पदंश से होने वाली मौतों में लगातार कमी आई है। साथ ही लोगों में वन्यजीवों को न मारने और उन्हें सुरक्षित बचाने की जागरूकता भी बढ़ी है, जो इटावा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...