इटावा में ‘नारी पावर नाइट’ का भव्य आयोजन, छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Share This

नवरात्रि के पावन अवसर पर मां देवी भोजेश्वरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगला भिखन भतौरा द्वारा ‘द नारी पावर नाइट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं आरती कर किया।

इस अवसर पर छात्राओं ने देवी स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भव्य झांकियों और आकर्षक नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नारी सम्मान को विशेष प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सेना, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली करीब दर्जन भर महिलाओं को सम्मानित किया गया।

संस्थान के निदेशक एडवोकेट निखिल शाक्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि समाज में नारी सम्मान और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ‘नारी पावर नाइट’ इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नायब नाजिर प्रेम सिंह शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि नारी समाज की आधारशिला है और जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।
मुख्य अतिथि एवं सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और यह कार्यक्रम नारी शक्ति को सम्मान देने का प्रेरणादायक मंच है।

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि नारी केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की शक्ति है और बेटियों को अवसर व सम्मान देना समय की आवश्यकता है। वहीं राष्ट्रीय एथलीट दीपी सिंह ने कहा कि खेल से लेकर हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी मेहनत और लगन से नई ऊंचाइयां छू रही हैं और सही मार्गदर्शन मिलने पर वे देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि संस्थान की पूर्व छात्राओं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है, उन्हें भी मंच पर सम्मानित किया गया। जो छात्राएं उपस्थित नहीं हो सकीं, उनके अभिभावकों को सम्मानित कर कार्यक्रम को भावनात्मक रूप से और भी सशक्त बनाया गया।

नवरात्रि के उपलक्ष्य में छात्राओं ने नौ देवियों का स्वरूप धारण कर अद्भुत प्रस्तुतियां दीं, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...