वाराणसी में सिलेंडर फटने से गिरा मकान, भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दो घायल

Share This

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार को एलपीजी सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर के धमाके में पूरा मकान भरभराकर ढह गया, जिसमें परिवार के चार लोग मलबे के नीचे दब गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी को घायल हालत में मलबे से निकाला, जिनमें से इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची है। हादसा वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा गांव में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के लहरतारा इलाके में एक पुराने और एक मंजिला घर में रहने वालीं गिरिजा देवी सुबह करीब 8 बजे रोज की तरह खाना बनाने के लिए रसोई में गईं। उन्होंने जैसे ही लाइटर जलाया, लीक हो रही गैस ने आग पकड़ी और सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान भरभराकर गिर पड़ा और परिवार के चार लोग मलबे में दब गए। मकान में गिरिजा देवी अपने तीन बच्चों के साथ रह रहीं थी।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने किसी तरह सभी को मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान गिरिजा देवी के 28 साल के बेटे ओमप्रकाश 24 वर्षीय बेटी प्रीति की मौत हो गई। गिरिजा देवी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। परिवार के चौथे सदस्य का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। एक दिन पहले ही प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढही थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

शुरुआती जांच में समझ आ रहा है कि ये हादसा सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से हुआ है। मकान में रहने वालीं गिरिजा देवी खाने बनाने के लिए रसोई में गईं और संभवत: लीकेज के बारे में नहीं जान पाईं।
नीतू कादियान, डीसीपी, वाराणसी

मौके पर पहुंचीं डीसीपी नीतू कादियान ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला और ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां परिवार के दो लोगों की मौत हो गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...