जिला विज्ञान क्लब इटावा के संयोजन में हुआ अंधविश्वास के विरुद्ध भव्य जागरूकता कार्यक्रम

Share This

इटावा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब इटावा के संयोजन में जन सहयोगी इंटर कालेज मोढ़ी,भरथना में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्यक्रम विषय पर विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने सामाजिक अंधविश्वास के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर हमेशा ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सोचने समझने की शपथ लीकार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक इटावा अतुल कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू भदौरिया ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और रिसोर्स पर्सन का विद्यालय में स्वागत किया।

बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अतुल कुमार सिंह ने कहा कि,2047 का विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए हम सभी को समाज में फैले अंधविश्वास और सामाजिक बुराइयों से मिलजुलकर लड़ना होगा साथ ही हर घटना के पीछे छिपे वैज्ञानिक आधार को समझना होगा।

प्रधानाचार्य मंजू भदौरिया ने सभी बच्चों से विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं को हर प्रकार के अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की।

इसी क्रम में जनपद के विभिन्न विषय विशेषज्ञ एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में सर्पदंश में जरूरी प्राथमिक उपचार एवं सामाजिक अंधविश्वास विषय पर वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने ,अंधविश्वास से बचाव विषय पर मनीष सहाय ने, विज्ञान के चमत्कार पर शिक्षक प्रदीप कुमार ने,सामाजिक कुरीतियों पर विज्ञान शिक्षक ऋषभ त्रिवेदी एवं आदित्य पोरवाल ने भौतिक विज्ञान विषय पर, विज्ञान और जादू विषय पर शिक्षक अवनींद्र जादौन,जादू और मंत्र पर मनोज कुमार,भोले कुमार, रनवीर सिंह, आशुतोष सहित छात्र जितेंद्र,अमन आदि ने अपने विचार वैज्ञानिक प्रयोग और प्रस्तुति के साथ व्यक्त किए।

अंधविश्वास के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों बाल वैज्ञानिक लाभान्वित हुए और उन्होंने कार्यक्रम में नाटक, भाषण के साथ अंधविश्वास से जुड़े मॉडल और चार्ट की शानदार प्रदर्शनी भी प्रदर्शनी प्रस्तुत की।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में अध्यक्ष प्रबन्ध समिति श्री कृष्ण, जिला स्काउट सचिव रविन्द्र सिंह ,प्रधानाचार्य डॉ सर्वेश कुमार चतुर्वेदी सहायक अध्यापक मनोज कुमार,वीरेंद्र कमल, रणवीर सिंह,आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

अंत में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ मुकेश यादव ने विज्ञान क्लब के उद्देश्य का विस्तृत परिचय दिया। और बताया कि, इसी क्रम में अगला कार्यक्रम राष्ट्रीय गणित दिवस पर नारायण कालेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में 28 मार्च को आयोजित होगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...