पश्चिम एशिया संकट पर लोकसभा में बोले प्रधानमंत्री, भारत की चुनौतियों और तैयारियों का किया विस्तृत उल्लेख

Share This

नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी  ने आज लोकसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर भारत के सामने खड़ी चुनौतियों और सरकार की तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह संकट तीन सप्ताह से अधिक समय से जारी है, जिसका वैश्विक अर्थव्यवस्था और जनजीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के व्यापक व्यापारिक संबंध, ऊर्जा आपूर्ति और खाड़ी देशों में रह रहे लगभग एक करोड़ भारतीयों के कारण यह संकट भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मुद्दे पर संसद से एकजुट और सर्वसम्मत संदेश दुनिया के सामने जाना चाहिए।

 प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि सरकार ने प्रभावित देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए त्वरित कदम उठाए हैं। उन्होंने विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत कर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का आश्वासन प्राप्त किया है। साथ ही दूतावासों, हेल्पलाइन और नियंत्रण कक्षों के माध्यम से लगातार सहायता प्रदान की जा रही है।

प्रधानमंत्री ने निकासी अभियान का जिक्र करते हुए बताया कि अब तक 3.75 लाख से अधिक भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं, जिनमें ईरान से आए बड़ी संख्या में छात्र भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रभावित नागरिक तक सहायता पहुंचाने के लिए संवेदनशील और सतर्क है।

ऊर्जा संकट पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए होने वाली आपूर्ति प्रभावित होने से चुनौतियां बढ़ी हैं, लेकिन सरकार ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि भारत ने ऊर्जा आयात के स्रोतों को 27 से बढ़ाकर 41 देशों तक विस्तारित किया है, जिससे निर्भरता कम हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि देश के पास 53 लाख मीट्रिक टन से अधिक का रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार मौजूद है और अतिरिक्त भंडारण क्षमता पर कार्य जारी है। साथ ही इथेनॉल मिश्रण, रेलवे विद्युतीकरण और नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार से भी ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने आयात-निर्यात से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन किया है, जो लगातार समीक्षा कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और उद्योग के संयुक्त प्रयासों से इस संकट का प्रभावी सामना किया जाएगा।

कृषि क्षेत्र पर प्रभाव को लेकर उन्होंने आश्वस्त किया कि देश में पर्याप्त खाद्यान्न भंडार है और किसानों पर किसी भी संकट का बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा। उर्वरक उत्पादन और आपूर्ति को लेकर भी सरकार पूरी तरह सजग है।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत का रुख शांति और कूटनीति पर आधारित है। उन्होंने सभी पक्षों से तनाव कम करने और शांतिपूर्ण समाधान की अपील करते हुए कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और मानवता के हित में संवाद ही एकमात्र रास्ता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...