मिशन रोजगार के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, इटावा द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इटावा लाइव से बातचीत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस रोजगार मेले में भाग लेने की अपील की है।
📍 यह वृहद रोजगार मेला नुमाइश पंडाल, इटावा में 18 मार्च 2026 (बुधवार) को सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। इस मेले में आठवीं पास, आईटीआई, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक तथा तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
🏢 इस एक दिवसीय रोजगार मेले में लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियां और नियोजक भाग लेंगे। इच्छुक युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा, हालांकि मेले में पहुंचने के बाद भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
✨ प्रमुख कंपनियां जो मेले में भाग लेंगी –
प्रमोकाश आउटसोर्स प्रा. लि., रेज़ोन सोलर, ब्लिंकिट, वर्धमान टेक्सटाइल, केविन केयर प्रा. लि., क्वेस कॉर्प, कुलदीप मोटर्स, राजेंद्र ऑटोमोबाइल्स (ह्युंदई एवं महिंद्रा), उकावा इलेक्ट्रिक व्हीकल, बजाज कैपिटल, फोनपे, बजाज लाइफ, एसबीआई लाइफ आदि।
💼 मेले में ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन ट्रेनी, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जीक्यूटिव, पिकर/पैकर, सिक्योरिटी गार्ड, किचन हेल्पर, टेक्नीशियन, टेलीसेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, हेल्पर, सुपरवाइजर सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
🌍 चयनित अभ्यर्थियों को इटावा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
📄 जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति और आधार कार्ड के साथ मेले में आ सकते हैं। यह रोजगार मेला पूर्णतः निशुल्क है।
📞 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9956904586
👉सभी बेरोजगार युवा इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को नई दिशा दें।
#Etawah #EtawahLive #RozgarMela #MissionRozgar #Jobs #EtawahNews #Employment #CareerOpportunity
