लायन सफारी पार्क में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Share This

जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थल लायन सफारी पार्क में गुरुवार को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विश्वविद्यालय की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने लायन सफारी पार्क के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, यूपीयूएमएस, प्रो. डॉ. एस.पी. सिंह तथा लायन सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. सोमेंद्र पाल सिंह, डॉ. राजेश कुमार ठाकुर, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. राजमंगल यादव तथा वरिष्ठ एमएसएसओ मनोज कुमार मौर्य सहित विश्वविद्यालय के कई संकाय सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर में विश्वविद्यालय की आउटरीच एक्टिविटी कमेटी के सहयोग से विभिन्न विभागों की भागीदारी रही। इनमें सामान्य चिकित्सा विभाग, नेत्र रोग विभाग, अस्थि रोग विभाग, पीरियोडॉन्टोलॉजी विभाग, श्वसन रोग विभाग, ऑप्टोमेट्री विभाग, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर), पैथोलॉजी विभाग, ईएनटी विभाग, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग, शिशु रोग विभाग तथा सामुदायिक चिकित्सा विभाग सहित कई अन्य विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर का प्रमुख आकर्षण “पैथोलॉजी ऑन व्हील्स” मोबाइल पैथोलॉजी सेवा रही, जिसे माननीय कुलपति के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है। इस मोबाइल यूनिट के माध्यम से लाभार्थियों को मौके पर ही त्वरित पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इस पहल का उद्देश्य लायन सफारी पार्क से जुड़े कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और उनके परिजनों ने लाभ उठाया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी