नुमाइश पंडाल में 18 मार्च को वृहद रोजगार मेला, 40 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

Share This

जनपद के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 18 मार्च 2026 (बुधवार) को प्रातः 09:00 बजे से नुमाइश पंडाल, इटावा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में इटावा सहित प्रदेश की लगभग 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और विभिन्न पदों के लिए युवाओं का चयन करेंगी।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में बीमा, बैंकिंग, सुरक्षा सेवाएं, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, टेलीकॉम, स्किल डेवलपमेंट, आउटसोर्सिंग, सोलर एनर्जी और एजुकेशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां भाग लेंगी। इससे जनपद के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी योग्यता प्रदर्शित करने और नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

रोजगार मेले में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में Life Insurance Corporation, SBI Life Insurance, Care Health Nurses Pvt Ltd, SIS Security, Kuldeep Motors, Universal Sompo General Insurance, Jio Telecom, CareOxy Healthcare, Yuvashakti Foundation, Credit Fingo, UptoSkills, Rajendra Automobiles (Mahindra), Quess Corp, Adecco India, A.S. Word Group, Gurukripa Workforce Private Limited, Shiv HR Solutions, Yazaaki India Pvt Ltd, Career Bridge Skill Solution Pvt Ltd, Times Group, Ukava Electric Vehicle, Prerna Group, Nav Bharat Fertilizers, The Cortinovas Chemicals & Fertilizers, SN Enterprises, COGRAD, Big Tree Pvt Ltd, Bajaj Capital, Pramokash Outsourcing Pvt Ltd, Rayzon Solar Pvt Ltd, SATA Vikas Pvt Ltd, Allen Security Service, Phone Pay, Rajendra Automobiles (Hyundai), Verto Bizserv, Taxtron Pvt Ltd, Suryansh Security Guard Services, LEGPRO Solutions, Grow Fast Fertilizer Ltd, G4S Secure Solutions (I) Pvt Ltd, Cygnus Medicare Private Limited, Carebro Innovators Private Limited तथा SDV Edutech Pvt Ltd शामिल हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां एवं आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि व समय पर रोजगार मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी