जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर समस्याओं से कराया अवगत

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- क्षेत्रीय विधायक राघवेन्द्र गौतम ने आम जनमानस के आवागमन को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य के चलते कस्बा में बने रेलवे उपरिगामी सेतु से मुहल्ला यादव नगर होते हुए भरथना-बकेवर सम्पर्क मार्ग को जोडने वाला पाली माइनर के दोनों ओर सडक निर्माण की माँग को लेकर जिलाधिकारी को पत्र सौंपा।

मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी शुभ्रान्त शुक्ला को सौंपे गये पत्र के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक राघवेेन्द्र गौतम ने अवगत कराया है कि कस्बा में स्थापित रेलवे क्रासिंग संख्या- 20बी को बन्द करने के लिए रेल विभाग द्वारा निर्णय लिया गया है, जिसकी एनओसी भी विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। जिसके क्रम में उपरोक्त रेलवे क्रासिंग को बन्द कर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

विधायक श्री गौतम ने पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू की मौजूदगी मेें जिलाधिकारी श्री शुक्ला को अवगत कराया कि उक्त रेलवे क्रासिंग संख्या- 20बी के बन्द होने से नगर/क्षेत्र पूर्ण रूप से दो हिस्सों में बंट जायेगा। समस्त सरकारी कार्यालय, प्रमुख बाजार व शिक्षण संस्थान क्रासिंग के एक ओर ही संचालित है। जिससे काफी असुविधा होगी। रेल विभाग द्वारा जिस वैकल्पिक उपरिगामी सेतु व रास्ते को आवागमन हेतु पर्याप्त बताया गया है, वह अत्यन्त संकरा व ऊबड-खाबड स्थिति में है। जिससे चारपहिया व भारी वाहनों का आवागमन असम्भव है। उक्त मार्ग बम्बा की पटरी के रूप में है, जो आबादी व वाहनों के दृष्टिगत पर्याप्त नहीं है।

पत्र के माध्यम से उन्होंने कस्बा में स्थापित रेलवे उपरिगामी सेतु मुहल्ला यादव नगर से भरथना-बकेवर सम्पर्क मार्ग मोतीगंज तक पाली माइनर के दोनों ओर सडक निर्माण मय भरथना-बकेवर मुख्य मार्ग पर स्थापित पुलिया के चौडीकरण का कार्य कराये जाने हेतु लोक निर्माण, सिंचाई, निचली गंगनहर, विद्युत विभाग को समुचित कार्यवाही हेतु निर्देशित करने की माँग की। उन्होंने बताया कि बीते दिन ‘‘दिशा‘‘ की सम्पन्न हुई बैठक में भी उक्त प्रकरण को उठाया गया था।

साथ ही बीते दिन चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित यादव द्वारा मण्डल रेल प्रबन्धक इलाहाबाद कार्यालय पहुँचकर क्षेत्रीय सांसद जितेन्द्र दोहरे, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू के पत्र सौंपकर इस मामले पर विस्तृत चर्चा की गई थी। जिसके क्रम में फिल्हाल रेलवे क्रासिंग संख्या- 20बी कुछ समय तक के लिए बन्द न किये जाने का आश्वासन दिया गया।

जिलाधिकारी श्री शुक्ला से हुई विस्तृत चर्चा में जब तक वैकल्पिक मार्ग की सही व्यवस्था न हो जाए, तब तक रेलवे फाटक को बन्द न किये जाने की बात रखी गयी। जिलाधिकारी श्री शुक्ला द्वारा आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही सम्बन्धित सभी विभागों के साथ जल्द ही टीम गठित कर बैठक सुनिश्चित की जाएगी, जोकि जिलाधिकारी व पालिकाध्यक्ष नगर पालिका परिषद की निगरानी में सम्पन्न होगी। उक्त वार्ता के दौरान अंकित यादव, हिमांशु गौतम, अशोक गुप्ता, राजेश यादव पण्डा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी