अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। यह कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य श्री सचिन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूति खण्ड, गोमतीनगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिसे कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों एवं अधिकारियों ने देखा।
कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक एवं जिलाधिकारी ने जनपद की मेधावी छात्राओं तथा खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं और महिलाओं को सम्मानित किया। पुलिस विभाग से क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर सुश्री आयुषी सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सुश्री निर्मला सिंह, सुश्री आकांक्षा, साधना सिंह, प्रियंका सिंह और हीरेश चौधरी को सम्मानित किया गया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से साफिया अकबर, ललितेश, निशा, सुमन और ज्योति शर्मा को सम्मानित किया गया, जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग से राजकुमारी, सौम्या तिवारी, कनक, प्रतिभा यादव, शिल्पी रूहम सिंह, नीतू सिंह और प्रीती को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से गीता देवी, माधुरी देवी, सनोज, रश्मि सिंह और संध्या को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पंचायतीराज विभाग से माडवी मिश्रा, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से पूजा राजपूत, आरती वर्मा और रजनी प्रभा, कृषि विभाग से संस्कृति वर्मा, टिवकल यादव, मुस्कान, बानी वर्मा और तनिष्का यादव तथा नगर पालिका परिषद इटावा से नीतू और आरती को महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत लाभार्थी अनुष्का, काजल बाथम, आयुषी और प्रतिभा सिंह को 5000 रुपये की धनराशि के स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती संध्या रानी बघेल, जिला पूर्ति अधिकारी श्रीमती सीमा त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी श्रीमती नीलम यादव, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से सूर्य नारायण पाण्डेय, विप्लव भूषण, दीपेन्द्र तोमर, जिला प्रोबेशन कार्यालय से कनिष्ठ सहायक अक्षय वर्मा, सोहन गुप्ता, अजित कुमार दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
