अधिशासी अभियंता, इटावा प्रखण्ड, निचली गंगा नहर ने जानकारी दी है कि शासनादेश संख्या-126 दिनांक 21 जून 2017 के क्रम में जनपद सिंचाई बन्धु की मार्च 2026 माह की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह बैठक द्वितीय मंगलवार, 10 मार्च 2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे इटावा प्रखण्ड परिसर स्थित नवीन प्रशासनिक भवन के मीटिंग हाल में आयोजित की जाएगी। बैठक शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप कृषकों की उपस्थिति में संपन्न होगी।
बैठक की अध्यक्षता शासन द्वारा मनोनीत उपाध्यक्ष अशोक दीक्षित द्वारा की जाएगी। इस दौरान जनपद के किसानों से सिंचाई व्यवस्था से संबंधित समस्याओं, सुझावों तथा नहरों के संचालन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी, ताकि कृषकों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
अधिशासी अभियंता ने जनपद के किसानों से बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने की अपील की है, जिससे उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
