नारायण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, इटावा में दिनांक 25 एवं 26 फरवरी 2026 को आयोजित Smart Decor Limited की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दो दिवसीय भर्ती प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान विभिन्न चरणों में साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें कई योग्य छात्रों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों के चेहरे पर सफलता की खुशी साफ दिखाई दी।

संस्थान प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए Narayan Group of Institutions की प्लेसमेंट टीम एवं स्मार्ट डेकोर लिमिटेड का आभार व्यक्त किया। साथ ही चयनित सभी अभ्यर्थियों को स्मार्ट डेकोर लिमिटेड में उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
