कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, किसानों को 285 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि वितरित

Share This

उ0प्र0 सरकार के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों द्वारा कृषि विभाग संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत किसान भाइयों/परिवारों को क्षतिपूर्ति सहायता राशि वितरण तथा कृषि भवनों के शिलान्यास कार्यक्रम का लखनऊ से सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में गरिमामय वातावरण में देखा गया।

 

कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के किसानों के हित में कुल 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का वितरण बटन दबाकर किया गया। यह सहायता राशि प्राकृतिक आपदाओं एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं से प्रभावित किसानों एवं उनके परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु दी गई है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा0 विधायक सदर सरिता भदौरिया रहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत जनपद के 08 किसान परिवारों के खातों में सहायता धनराशि प्रेषित करते हुए प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित किए। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 10 किसानों को आच्छादित कर उन्हें लाभान्वित किया गया।

मा0 विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार किसान भाइयों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण एवं आपदा किट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे किसान प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रत्येक किसान के सुख-दुख में सहभागी है। खेत में कार्य करते समय दुर्घटना में अंग क्षति होने पर ₹2.50 लाख तथा मृत्यु की स्थिति में परिजनों को ₹5 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने हेतु प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करें तथा फसल बीमा योजना से जुड़कर अपने परिश्रम की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सरकार प्रत्येक पीड़ित किसान एवं उनके परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री सचिन यादव, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक श्री आर0एन0 सिंह, जिला कृषि अधिकारी श्री ओमकार सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक श्री राकेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी श्री श्याम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...