जनता कॉलेज बकेवर में एनएसएस विशेष शिविर के पंचम दिवस पर मिशन शक्ति एवं नारी शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share This

बकेवर:- जनता कॉलेज, बकेवर, इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का शुभारंभ प्रातः योग साधना से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. एम.पी. यादव ने हार्टफुलनेस योग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस ध्यान से मानसिक संतुलन, एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है, जो व्यक्तित्व निर्माण में सहायक है। प्रथम तकनीकी सत्र कालेज के प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी के निर्देशन में “मिशन शक्ति एवं नारी शिक्षा” विषयक गोष्ठी के रूप में आयोजित किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. एम.पी. यादव ने की। उन्होंने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन प्रदान करना है।

प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने मिशन शक्ति से होने वाले सामाजिक एवं शैक्षिक लाभों की विस्तार से चर्चा की तथा महिला सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का आधार बताया। गोष्ठी में स्वयंसेवक आलोक कुमार ने महिला हेल्पलाइन 1090 के महत्व एवं उपयोगिता पर जानकारी दी। प्रतीक्षा, मुक्ता गुप्ता एवं नितिन कुमार ने मिशन शक्ति के विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त किए। स्वयंसेवक दिव्यांशु ने नारी शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षित नारी ही सशक्त समाज की नींव रखती है। वहीं प्रशांत यादव ने साइबर एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जन-जन को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. मनोज यादव ने मिशन शक्ति एवं वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर अपने विचार साझा करते हुए सभी को इन उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

द्वितीय तकनीकी सत्र में भरैपुरा के समाजसेवी एवं पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार दोहरे ने “शिक्षा क्यों आवश्यक है” विषय पर व्याख्यान देते हुए स्वयंसेवकों से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। मंदिर परिसर के प्रबंधक अरविंद कुमार ने मिशन शक्ति के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और इसे सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया। तृतीय सत्र में स्वयंसेवकों ने खितौरा गांव का सर्वेक्षण किया।

सर्वेक्षण के दौरान शिक्षा, कृषि एवं रोजगार से संबंधित प्रमुख समस्याओं की जानकारी एकत्र की गई तथा ग्रामीणों से गांव के इतिहास एवं वर्तमान परिस्थितियों के बारे में संवाद स्थापित किया गया। चतुर्थ सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें मिशन शक्ति एवं नारी शिक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटकों का प्रभावशाली मंचन किया गया। कार्यक्रम में खितौरा गांव के समाजसेवी चंद्र मोहन यादव, ध्यान सिंह, रतनलाल एवं सुनील सहित कालेज के लगभग 50 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। पंचम दिवस के विविध आयोजनों ने मिशन शक्ति, नारी शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के संदेश को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...