दिबियापुर कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, जितेंद्र दोहरे ने जताया आभार

Share This

 विधानसभा क्षेत्र 203 दिबियापुर में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता की भारी उपस्थिति देखने को मिली। सम्मेलन में समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर सांसद जितेंद्र दोहरे ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी सम्मानित नेताओं, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, समर्पण और जनता के अपार समर्थन ने इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बना दिया है।

जितेंद्र दोहरे ने विशेष रूप से दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव एवं पूर्व सांसद का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और सहयोग से कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के संकल्प, संघर्ष और मेहनत का है। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी विचारधारा की जीत सुनिश्चित होगी।

सम्मेलन में उपस्थित नेताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...