इटावा में सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न, दो दर्जन जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Share This

 

इटावा। महात्मा ज्योतिबा राव फूले जन कल्याण समिति के तत्वावधान में सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह दिनांक 19 फरवरी 2026, गुरुवार को के.पी. उत्सव गार्डन, कुम्हावर रोड पचावली इटावा में भव्य रूप से संपन्न कराया गया। समारोह में लगभग दो दर्जन जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री अजब सिंह यादव, अवर अभियंता (राजपत्रित), लोक निर्माण विभाग द्वारा दीप प्रज्वलन एवं ज्योतिराव फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामकरन शाक्य (सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक, आरटीओ ऑफिस) ने की।

समारोह में सोनू शर्मा, गर्विष सोलर सेंटर द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए गए। सभी सम्मानित गणमान्य अतिथियों ने नवयुगल वर-वधुओं को शुभाशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

विशिष्ट अतिथियों में हरीराम राजपूत (सहायक निदेशक), डॉ. एस.एस. कुशवाहा, ए.ई. संतोष राजपूत, डॉ. कमल कुशवाहा, बॉलीवुड अभिनेता वलवंतराज कुशवाहा (लखनऊ), अरविंद कुमार (जिलाध्यक्ष खटीक महासभा, मेहुना भिण्ड म.प्र.), डॉ. महेंद्र शाक्य, लज्जाराम (बाबू जी), रंजीत सिंह कुशवाहा, दशरथ सिंह कुशवाहा, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन रवीन्द्र सिंह कुशवाहा (बीज भंडार) द्वारा किया गया।

समिति के अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रताप सिंह कुशवाहा, प्रबंधक विमल सिंह कुशवाहा, संयोजक इंजी. सुरेंद्र प्रताप सिंह, संयोजक जितेन्द्र शाक्य (पूर्व प्रधान एवं जिला अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी), वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेवाराम कुशवाहा, उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुशवाहा, मुख्य व्यवस्थापक सुनील कुशवाहा, धर्मेंद्र सविता, अरविन्द कुशवाहा, दिनेश कश्यप, अश्वनी एवं अन्य सहयोगियों की सक्रिय भूमिका से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा शादियों में होने वाले फिजूल खर्च को रोकने में सहायक होते हैं।

समिति के अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रताप सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

समारोह ने सामाजिक समरसता, सादगी और सहयोग की मिसाल प्रस्तुत करते हुए समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी