जनपद इटावा में 7 नव-निर्मित अध्ययन केन्द्रों का शुभारम्भ, ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण

Share This

जनपद इटावा में शिक्षा को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज 7 नव-निर्मित अध्ययन केन्द्रों (लाइब्रेरी) का शुभारम्भ विभिन्न अधिकारियों द्वारा किया गया। इन अध्ययन केन्द्रों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शांत एवं सुविधायुक्त अध्ययन वातावरण उपलब्ध होगा।

इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी, इटावा द्वारा ग्राम पंचायत देशरमऊ में अध्ययन केन्द्र का उद्घाटन किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत सरसई हेलू एवं रूपपुर सराय भीखन में, जिला विकास अधिकारी इटावा ने ग्राम पंचायत गोपियागंज में, उपजिलाधिकारी भरथना ने ग्राम पंचायत मंगूपुर में, खण्ड विकास अधिकारी चकरनगर ने ग्राम पंचायत सहसों में तथा खण्ड विकास अधिकारी सैफई ने ग्राम पंचायत सैफी में अध्ययन केन्द्र का शुभारम्भ किया।

उद्घाटन के अवसर पर अधिकारियों ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव के प्रयासों की सराहना की और अध्ययन केन्द्रों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निर्देशित किया गया कि छात्र-छात्राओं का विधिवत पंजीकरण कर समय एवं सीट आवंटन सुनिश्चित किया जाए। संचालन एवं रख-रखाव के लिए नियमानुसार शुल्क निर्धारित किया जाए तथा इन्वर्टर, इंटरनेट एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थापना कराई जाए।

साथ ही ग्राम में मुनादी एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने, बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक समय अथवा कक्ष निर्धारित करने तथा प्राप्त शुल्क का उपयोग बच्चों की मूलभूत सुविधाओं पर करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि इन अध्ययन केन्द्रों की स्थापना से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा तथा शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। स्थानीय ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी