पच्चीस मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का हवन की पूर्ण आहुति के साथ समापन

Share This

शहर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज के अंतिम शिष्य आचार्य श्री 108 सुबल सागर महाराज ससंघ विराजमान हैं। उनके पावन सान्निध्य में आयोजित पच्चीस मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन हवन की पूर्ण आहुति के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ।

विधान का शुभारंभ विधानकर्ता शशिकांत जैन (ग्वालियर) द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। प्रातःकाल भगवान श्रीजी का अभिषेक संपन्न हुआ तथा आचार्य श्री के मुखारविंद से शांति धारा बोली गई। शांति धारा करने का सौभाग्य विवेक जैन, पीयूष जैन, सोनू जैन, सौरभ जैन, सुनील जैन, अभिषेक जैन, भोलू जैन सहित युवा टीम को प्राप्त हुआ।

विधान में पुरुषों एवं महिलाओं ने पीले वस्त्र, मुकुट व मालाएं धारण कर भक्ति भाव से सहभागिता की। पात्र सौधर्म इंद्र विवेक जैन, कुबेर इंद्र विशाल जैन (मेडिकल), महेंद्र इंद्र महावीर प्रसाद जैन, यज्ञनायक इंद्र शैलेश जैन तथा राजाश्री पाल सौरव जैन द्वारा हवनकुंड में 108 मंत्रों के साथ आहुतियां अर्पित की गईं। संपूर्ण विधान हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ।

 

विधान के दौरान संगीत की प्रस्तुति लोकेश एंड पार्टी द्वारा दी गई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति नृत्य में झूम उठे। सांयकाल श्रीजी एवं आचार्य श्री की सुमधुर संगीत के साथ भव्य महाआरती संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्न मंच का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गुप्ता एवं पंकज यादव (प्रधान, भरथना) ने आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन एवं श्रीमती पूजा जैन द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष का पगड़ी व तिलक लगाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पूरन जैन, रोहित जैन, वैभव जैन, गौरव जैन सहित श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सकल दिगंबर जैन समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चक्रेश जैन द्वारा किया गया।

 

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...