विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर की तैयारी तेज, 22 फरवरी को लगेगा 60 से अधिक स्टॉल

Share This

 विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान विषयक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 22 फरवरी को प्रस्तावित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 22 फरवरी को आयोजित होने वाले शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित पात्र व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि 1 जनवरी से अब तक समूह, आंगनवाड़ी सहायिका, पेंशन, जननी सुरक्षा योजना, पशुपालन विभाग द्वारा संरक्षित एवं टीकाकृत पशुओं की संख्या, दिव्यांगजनों को वितरित उपकरण, मोतियाबिंद सर्जरी, टीबी मरीजों की पहचान, फैमिली आईडी निर्माण, फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम योजना तथा किसान सम्मान निधि से जुड़े लाभार्थियों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि शिविर में अधिक से अधिक लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित कर जनपद का नाम रोशन किया जाए। कार्यक्रम में आने वाले लाभार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए नगर मजिस्ट्रेट को विशेष निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम स्थल के अंदर किसी भी वाहन को खड़ा नहीं किया जाएगा तथा सभी वाहन कलेक्ट्रेट एवं एसएसपी कार्यालय परिसर में पार्क किए जाएंगे। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।

बैठक में बताया गया कि शिविर में लगभग 60 से 65 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 30 स्टॉल तथा अन्य विभागों द्वारा 30 से 35 स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक विभाग अपने स्टॉल पर संबंधित योजनाओं का मॉडल प्रदर्शित करेगा। विभागीय बैनर स्टॉल के भीतर तथा मुख्य बैनर बाहर लगाया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 250 से 300 लोगों की उपस्थिति का अनुमान है।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जिन लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है, उनका डाटा अनिवार्य रूप से फीड किया जाए तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक विभाग से कम से कम पांच लाभार्थियों को, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है, सम्मानित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में संचालित किया जा रहा है।

बैठक में जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव पूनम द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, उप कृषि निदेशक आर.एन. सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

करूणाजनक घटना रही ‘नगला ढकाऊ’ का गोली कांड

इस आन्‍दोलन की चि‍र स्‍मरणीय, कि‍न्‍तु करूणाजनक घटना थी ‘नगला ढकाऊ’ का गोलीकांड। जि‍समें तीन व्‍यक्‍ि‍त पुलि‍स को गोली के शि‍कार हुए।यह गोलीकांड 10...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी