जनता कॉलेज NSS का सात दिवसीय शिविर खितौरा में शुरू:पर्यावरण संरक्षण संदेश के साथ उद्घाटन

Share This

बकेवर:- जनता कॉलेज, बकेवर, इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 16 फरवरी से 22 फरवरी, 2026 तक जय गुरुदेव आश्रम, खितौरा में किया जा रहा है। शिविर के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ आश्रम परिसर में आम के वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्यों जैसे सेवा, समर्पण एवं अनुशासन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत बकेवर के अध्यक्ष विवेक यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना को जोड़ते हुए कहा कि युवा शक्ति यदि सकारात्मक दिशा में कार्य करे तो समाज में व्यापक परिवर्तन संभव है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाजसेवा के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि एवं आश्रम संरक्षक अरविंद यादव ने शिविर के आयोजन हेतु महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने आश्रम परिसर के नियमों से अवगत कराते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा शिविर को सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने बाबा जय गुरुदेव के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने भी समाज सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एम पी यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना एवं उसके उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना महात्मा गांधी जी की जन्म शताब्दी वर्ष में 24 सितंबर, 1969 को की गई थी। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा स्रोत महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद जी हैं जिनके विचारों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी एवं सेवा समर्पण के लिए जोड़ा गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पी.के. राजपूत द्वारा किया गया।

उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को इसके आदर्श वाक्य “अनुशासन ही जीवन को महान बनाता है” से जोड़ते हुए प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया। कॉलेज के लेखाकार देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे कॉलेज के युवा समाज में जाकर के समरसता फैलाएं सबको एक दृष्टि से देखें समाज को बढ़ने के लिए जागरूक हो तथा कार्य करें। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के मूलभूत उपदेशों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता, साक्षरता एवं ग्राम विकास से संबंधित विविध गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।

इस अवसर पर कॉलेज के डॉ गोपीनाथ मौर्य, देवेश कुमार, राजकुमार वर्मा, शैलेन्द्र कुमार सहित लगभग 50 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। शिविर के प्रथम दिन उत्साह एवं अनुशासन का वातावरण देखने को मिला, जिससे आगामी दिनों में प्रभावी सामाजिक कार्यों की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सर्वेक्षण के बारे में विशेष जानकारी के बारे में बताया गया। डॉ पी के राजपूत ने बताया कि गांव का इतिहास क्या है, गांव का नाम खितौरा क्यों पड़ा, गांव की साक्षरता, गांव में मुख्य रूप से रोजगार क्या है, पहले गांव में किन फसलों को उगाया जाता था वर्तमान में किन फसलों पर जोर दिया जा रहा है, गतिशीलता मानचित्रण, संसाधन मानचित्र और गांव का मानचित्र आज के संरक्षण पर चर्चा की गई । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...