महाशिवरात्रि पर इटावा में 13 से 15 फरवरी तक रूट डायवर्जन लागू, कांवड़ यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

Share This

आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 15 फरवरी 2026 को जनपद इटावा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) प्रातः 8 बजे से 15 फरवरी 2026 की रात्रि समाप्ति तक विशेष रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।

 

 

 

 

प्रेस नोट रूट डायवर्जन महाशिवरात्रि 15.02.2026

जनपद इटावा की सीमा में कांवड़िये थाना चौबिया क्षेत्र से प्रवेश कर बसरेहर होते हुए फर्रुखाबाद अंडर ब्रिज (NH-2) के नीचे से भरथना चौराहा पहुंचेंगे। वहां से फर्रुखाबाद ओवर ब्रिज से बाएं मुड़कर साबितगंज, तहसील चौराहा, बल्देव चौराहा तक जाएंगे। कुछ कांवड़िये नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे, जबकि अधिकांश कांवड़िये भिण्ड (मध्य प्रदेश) के होते हैं, जो बल्देव चौराहा से रामगंज, पचराहा, छैरााहा, टीटी तिराहा होते हुए उदी चौराहा से चंबल पुल पार कर थाना फूफ की ओर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे। आगरा की ओर जाने वाले कांवड़ यात्री उदी चौराहा से दाहिनी ओर मुड़कर बढ़पुरा, पछायगांव, चित्राहाट, बाह होते हुए आगरा जनपद में प्रवेश करेंगे।

भारी वाहनों के आवागमन से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए निम्न रूट डायवर्जन लागू रहेगा—

प्रमुख रूट डायवर्जन व्यवस्था

  • फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन करी पुलिया से सैफई हवाई पट्टी होते हुए आईटीआई चौराहा (NH-2) से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • इकदिल से फर्रुखाबाद जाने वाले भारी वाहन आईटीआई चौराहा से सैफई हवाई पट्टी, करी पुलिया मार्ग से गुजरेंगे।
  • रोडवेज बसें चौधरी पेट्रोल पंप, एसएसपी चौराहा, आईटीआई चौराहा से सैफई हवाई पट्टी होकर जाएंगी।
  • उदी मोड़ से फर्रुखाबाद जाने वाले भारी वाहन चकरनगर, बकेवर, भरथना मार्ग से जाएंगे।
  • लुहन्ना चौराहा से यमुना ब्रिज की ओर जाने वाले वाहन सराय भूपत मार्ग से जाएंगे।
  • आईटीआई चौराहा से उदी मोड़ की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा; उन्हें इकदिल-बकेवर मार्ग से भेजा जाएगा।
  • चौपला कट से इटावा आने वाले भारी वाहन सैफई हवाई पट्टी से होकर गुजरेंगे।
  • लोहन्ना चौराहा से उदी मोड़ जाने वाले भारी वाहन सराय भूपत मार्ग से जाएंगे।

शहर क्षेत्र में डायवर्जन

  • काजी पंप एवं नौरंगाबाद चौराहा से ऑटो/ई-रिक्शा साबितगंज की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • राजागंज से बल्देव चौराहा की ओर ऑटो/ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
  • रामगंज चौराहा से तहसील चौराहा/साबितगंज की ओर ऑटो/ई-रिक्शा नहीं जाएंगे।
  • गाड़ीपुरा चौराहा से तहसील व बल्देव चौराहा की ओर ऑटो/ई-रिक्शा का प्रवेश वर्जित रहेगा।

कांवड़ यात्रा का निर्धारित मार्ग

कांवड़ यात्री श्रंगीरामपुर (जनपद फतेहगढ़) से गंगाजल भरकर थाना ऊसराहार से करी पुलिया, थाना चौबिया, भरथना चौराहा, गुरुतेग बहादुर ब्रिज से यू-टर्न लेकर साबितगंज, नया शहर, तहसील चौराहा, बल्देव चौराहा, राजागंज, पचराहा, छैरााहा, टीटी तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें, ताकि महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी