2026 तक इटावा को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प, सीडीओ अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में कार्ययोजना कार्यशाला आयोजित

Share This

2026 तक इटावा को बाल श्रम मुक्त बनाने का लक्ष्य, सीडीओ की अध्यक्षता में कार्ययोजना पर मंथन

इटावा, 11 फरवरी 2026। जनपद इटावा को वर्ष 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से तैयार कार्ययोजना एवं बाल श्रम उन्मूलन व पुनर्वासन से जुड़े विभिन्न स्टेक होल्डर्स की कार्यशाला का आयोजन विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने की।

बैठक की शुरुआत में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बच्चों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बाल श्रम से मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे नासमझ होते हैं और उन्हें यह समझ नहीं होता कि वे किस प्रकार के कार्य में लगे हैं, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने परिवार और आसपास के क्षेत्र से बाल श्रम समाप्त करने की पहल करे।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के अनुरूप जनपद को वर्ष 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 14 वर्ष तक के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कराना पूर्णतः प्रतिबंधित है। वहीं 14 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों से श्रम कराया जा सकता है, लेकिन उन्हें किसी भी खतरनाक व्यवसाय में कार्य नहीं कराया जा सकता।

सीडीओ ने बताया कि किशोरों से कार्य कराने की अधिकतम सीमा 6 घंटे निर्धारित है तथा 1 घंटे का विश्राम अनिवार्य है। साथ ही शाम 7 बजे के बाद और प्रातः 8 बजे से पहले उनसे कोई कार्य नहीं कराया जा सकता। उन्होंने कहा कि उम्र की पुष्टि के लिए आधार कार्ड मान्य नहीं होगा, बल्कि विद्यालय की टीसी एवं नगर निगम द्वारा जारी प्रमाणपत्र ही मान्य होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि 14 वर्ष तक के बच्चों को श्रम से मुक्त कराए जाने के बाद विद्यालयों में उनका प्रवेश सुनिश्चित कराया जाएगा। वहीं 14 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए जनपद में तकनीकी कोर्स शुरू किए जाने पर बल दिया गया, ताकि वे कौशल विकास के माध्यम से सही दिशा में आगे बढ़ सकें और गलत रास्ते पर न भटकें।

कार्यशाला में नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के श्याम बचन सरोज, सहायक श्रमायुक्त सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य स्टेक होल्डर्स उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी