इटावा: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

Share This

इटावा, 10 फरवरी 2026।
अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने की, जिसमें जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पहले से विद्यमान हैं और वे अपना नाम किसी अन्य स्थान पर दर्ज कराना चाहते हैं, उन्हें फॉर्म-08 भरकर स्थानांतरण करना होगा, न कि फॉर्म-06। उन्होंने बताया कि जनपद में “नो मैपिंग” मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिनकी जनसुनवाई 21 जनवरी 2026 से लगातार चल रही है। साथ ही आयोग के निर्देशानुसार लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित नोटिस भी जनरेट किए जाने प्रारंभ कर दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि मतदाता सूची का शुद्धिकरण पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से किया जा सके।

उन्होंने बताया कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की सूची तैयार कर ली गई है, जिसमें केवल तीन अभिलेख ही संलग्न किए जाने हैं। इस प्रक्रिया में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सुनवाई की जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार अब आवेदक के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड को भी मान्य कर दिया गया है, जबकि सत्यापन की प्रक्रिया एईआरओ द्वारा की जाएगी।

नो मैपिंग मामलों में आवेदक के मार्कशीट, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र को मान्य दस्तावेज बताया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि अब तक लगभग 55,000 लोगों की सुनवाई हो चुकी है, जिनमें से 46,000 मामलों में सकारात्मक आदेश पारित किए गए हैं। किसी भी प्रकरण में नकारात्मक आदेश नहीं दिया गया है, जबकि लगभग 9,000 मामलों की सुनवाई प्रक्रिया अभी जारी है।

उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर नोटिस वितरित करेंगे तथा आवेदक का फोटो भी मौके पर लिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया और नोटिस नो मैपिंग प्रकरणों के समान ही होगी। साथ ही गांव-गांव कैंप लगाकर आमजन को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी मतदाता का नाम बिना सुनवाई के मतदाता सूची से नहीं काटा जाएगा।

इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, भाजपा से कृपा नारायण तिवारी, सत्येंद्र राजपूत एवं संजीव भदौरिया, समाजवादी पार्टी से प्रदीप शाक्य बबलू (जिलाध्यक्ष) एवं उदयभान सिंह यादव, इंडियन नेशनल कांग्रेस से वाचस्पति द्विवेदी, आम आदमी पार्टी से इकरार अहमद, बहुजन समाज पार्टी से मोहित जाटव, माकपा से प्रेम शंकर सहित जनपद के समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी