इटावा, 09 फरवरी 2026
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, इटावा ने जानकारी दी है कि जनपद में संचालित गौ-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश की वास्तविक स्थिति, उनके भरण-पोषण तथा सुरक्षा से संबंधित सूचनाएं प्राप्त करने के उद्देश्य से इटावा गौशाला कंट्रोल रूम (आई०सी०सी०सी०) की स्थापना की गई है।
यह कंट्रोल रूम विकास भवन, इटावा के कक्ष संख्या–18 में स्थापित किया गया है, जहां से जनपद के सभी गौ-आश्रय स्थलों की निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम के माध्यम से गोवंश की देखरेख, चारा-पानी, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी, जिससे व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गौ-आश्रय स्थलों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या सूचना देने के लिए आमजन कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9151462700 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि गौवंश के हित में आवश्यक जानकारी एवं शिकायतें समय पर साझा करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
