“विकसित भारत-जी राम जी जनजागरण अभियान” के अंतर्गत लोकसभा इटावा की भर्थना विधानसभा क्षेत्र के नारायण वाटिका में कृषक/श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने की तथा पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने चौपाल को संबोधित किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों, श्रमिकों एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य हर वर्ग को सशक्त बनाना और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब किसान और श्रमिक आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों एवं श्रमिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन दिया गया। चौपाल में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

