लखनऊ में इटावा का परचम, टीचर्स-11 इटावा ने राज्य स्तरीय खिताब पर किया कब्ज़ा

Share This

लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय बेसिक टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीचर्स-11 इटावा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमरोहा की टीम को 5 रन से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ इटावा की टीम ने पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया।

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीचर्स-11 इटावा ने निर्धारित 20 ओवरों में 150 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज सौरव अवतार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 64 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे इटावा मजबूत स्कोर तक पहुंच सका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरोहा की टीम ने कड़ा मुकाबला पेश किया, लेकिन निर्धारित ओवरों में 145 रन ही बना सकी। इटावा की जीत में गेंदबाजों की भूमिका निर्णायक साबित हुई। गौरव पाठक और अमन भदौरिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके और अमरोहा की रन गति पर अंकुश लगाए रखा।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए गौरव पाठक को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि घातक गेंदबाजी के लिए अमन भदौरिया को ‘बेस्ट बॉलर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

फाइनल में मिली इस ऐतिहासिक जीत के साथ टीचर्स-11 इटावा ने राज्य स्तरीय टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। टीम की इस सफलता से जिले के खेल प्रेमियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला और खिलाड़ियों को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी