वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनी गईं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे।

एसएसपी इटावा ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों (शिकायतों) पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए तथा फरियादी को न्याय मिलने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
