UPWJU के द्वितीय अधिवेशन में स्वतंत्र पत्रकार कपिल यादव सम्मानित

Share This

इटावा प्रदर्शनी पंडाल में उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, इटावा के ऐतिहासिक द्वितीय अधिवेशन का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर जनपद इटावा के स्वतंत्र पत्रकार कपिल यादव को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सदर विधायक सरिता भदोरिया ने उन्हें शाल ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कपिल यादव जनपद इटावा के ऐसे एकमात्र पत्रकार हैं, जो वर्षों से गरीब मजदूरों, किसानों और वंचित वर्ग की सशक्त आवाज बनकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जमीनी मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक आमजन की समस्याएं पहुंचाईं। उनकी निर्भीक लेखनी और निष्पक्ष पत्रकारिता को उपस्थितजनों ने सराहा।

कपिल यादव देश और प्रदेश में अपनी अनोखी साक्षात्कार कला के लिए भी जाने जाते हैं। उनके साक्षात्कारों में तथ्य, संवेदनशीलता और जनहित की स्पष्ट झलक देखने को मिलती है, जिसके कारण वे पाठकों और दर्शकों के बीच विशेष पहचान रखते हैं। सम्मान समारोह के दौरान पत्रकार साथियों ने इसे जमीनी पत्रकारिता का सम्मान बताया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद स्वतंत्र पत्रकार कपिल यादव ने कहा, “यह सम्मान मेरी नहीं, बल्कि उन गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज का सम्मान है, जिनके हक के लिए मैं वर्षों से लिखता और बोलता रहा हूं। यह मुझे और अधिक जिम्मेदारी के साथ, निडर होकर सच सामने लाने की प्रेरणा देता है। मैं वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन और सभी वरिष्ठ साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

अधिवेशन का आयोजन उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इटावा के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा नेतृत्व में किया गया, जिसने जनपद में पत्रकार एकता और संगठनात्मक मजबूती के नए आयाम स्थापित किए। कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदोरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षाविद डॉ. विद्या कान्त तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष टी.बी. सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, आचार्य अजय त्रिवेदी, अतिवीर सिंह यादव, इंजी. शिखर चतुर्वेदी, एडवोकेट अश्विनी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार हेम कुमार शर्मा, महामंत्री आनंद स्वरूप त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल वी.एन. चतुर्वेदी, इटावा लाइव के संपादक आशीष कुमार वाजपेयी सहित इटावा व अन्य जनपदों के बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी