UPWJU के ऐतिहासिक द्वितीय अधिवेशन में शरद यादव हुए सम्मानित

Share This

इटावा प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, इटावा के ऐतिहासिक द्वितीय अधिवेशन में शरद यादव को सम्मानित किया गया। शरद यादव, यू.पी.यू.एम.एस. एम्पलॉइज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के वार्षिक अधिवेशन में उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत शरद यादव ने यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, इटावा इकाई एवं सभी पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनके हित में किए जा रहे ऐसे आयोजनों से सामाजिक सरोकार और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी पत्रकारों के साथ सहयोग और समर्थन बनाए रखने की बात कही।

जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस अधिवेशन ने जनपद में पत्रकार एकता और संगठनात्मक मजबूती के नए आयाम स्थापित किए। कार्यक्रम में इटावा सहित अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में पत्रकारों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन को व्यापक समर्थन और गरिमा मिली।

कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षाविद डॉ विद्या कान्त तिवारी, उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष टी. बी. सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहे। वरिष्ठ पत्रकारों में राजेश कुमार मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, आचार्य अजय त्रिवेदी, हेम कुमार शर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इसके अतिरिक्त शिक्षाविद अतिवीर सिंह यादव, शिक्षाविद इंजी. शिखर चतुर्वेदी, एडवोकेट अश्विनी सिंह, महामंत्री आनंद स्वरूप त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल वी. एन. चतुर्वेदी तथा इटावा लाइव के संपादक आशीष कुमार वाजपेयी सहित इटावा व अन्य जनपदों के पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी