अटल पथ पर आमरण अनशन का ऐलान, शरद बाजपेयी ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

Share This

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नगर अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शरद बाजपेयी ने अटल पथ पर प्रस्तावित आमरण अनशन को लेकर जनता को संबोधित करते हुए प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही, बेशर्मी और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान के लिए वे 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे अटल पथ पर अटल जी के चरणों में आमरण अनशन पर बैठेंगे।

शरद बाजपेयी ने कहा कि वे लंबे समय से प्रशासन को प्रार्थना पत्र देते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन लापरवाही बरतते हुए चैन की नींद सो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन न केवल अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन है, बल्कि शासन को भी अटल जी की प्रतिमा से जुड़े तथ्यों की सही जानकारी नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि पहले अटल बिहारी वाजपेयी जी की हाथ जोड़कर बनाई गई प्रतिमा लगाई गई थी, जिसका विरोध करने पर प्रतिमा तो हटाई गई, लेकिन हाथ जोड़ने की मुद्रा हटाकर हाथों को छाती पर रख दिया गया, जो अटल जी की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने लगातार यह मांग की कि अटल जी की प्रतिमा को उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान के अनुरूप सावधान की मुद्रा में स्थापित किया जाए। इस संबंध में कई विभागों को नोटिस भी दिए गए, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और प्रतिमा अब भी कपड़े में लिपटी हुई है। शरद बाजपेयी ने यह भी बताया कि अटल जी की प्रसिद्ध कविता “हार नहीं मानूंगा” दीवार पर गलत लिखी गई थी, जिसे उनके विरोध के बाद ठीक कराया गया। इसके अलावा उन्होंने प्रतिमा के प्लेटफार्म की ऊंचाई कम होने, चौड़ाई अपर्याप्त होने, लाइटें, फव्वारे तथा प्रतिमा के ऊपर छत्र लगाए जाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी थी, लेकिन प्रशासन ने इन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया।

शरद बाजपेयी ने बताया कि उन्होंने 4 दिसंबर को इटावा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मांग की थी कि अटल जी की प्रतिमा को सावधान की मुद्रा में स्थापित कर उनकी अन्य मांगों को 20 दिसंबर तक पूरा किया जाए, ताकि 25 दिसंबर को अटल जी के जन्मदिवस पर प्रतिमा का अनावरण किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 20 दिसंबर तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो वे 21 दिसंबर से आमरण अनशन पर बैठेंगे।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्यशैली शासन को बदनाम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में सभी को न्याय मिलता है, लेकिन प्रशासन द्वारा सही जानकारी न देने के कारण सरकार को गुमराह किया जा रहा है। अंत में शरद बाजपेयी ने इटावा की जनता से अपील करते हुए कहा कि 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे अटल पथ कचहरी पर वे अटल जी के सम्मान में आमरण अनशन पर बैठेंगे और जब तक प्रतिमा को सम्मानजनक रूप में स्थापित नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी