सुघर सिंह मेमोरियल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

Share This

सुघर सिंह मेमोरियल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज सैफई में रविवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, तार्किक सोच को सुदृढ़ करना तथा अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रवि रंजन ने ज्ञान की देवी मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में कक्षा 7 की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। कक्षा 12 की छात्राओं ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 10 की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को क्रमशः 5100 रुपये, 3100 रुपये एवं 2100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. रवि रंजन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान केवल पाठ्यक्रम का विषय नहीं, बल्कि जीवन को समझने और समस्याओं के समाधान खोजने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र विज्ञान को समझकर पढ़ें तो वे न केवल बेहतर डॉक्टर, इंजीनियर या शोधकर्ता बन सकते हैं, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाले जिम्मेदार नागरिक भी बनेंगे। उन्होंने छात्रों को जिज्ञासु बने रहने, प्रश्न पूछने और तथ्यों के आधार पर सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि स्वीटी मथुरिया, प्राचार्य संघटक राजकीय महाविद्यालय पीलीभीत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ना सीखते हैं।

विद्यालय के कार्यवाहक प्रबंधक कर्मराज यादव ने कहा कि विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को रटंत शिक्षा से आगे ले जाकर तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच से जोड़ना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय भविष्य में भी इस तरह के शैक्षणिक आयोजनों के माध्यम से गुणवत्ता आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका भौतिक विज्ञान प्रवक्ता डॉ. सुमित कुमार, रसायन विज्ञान प्रवक्ता कृष्णकांत दुबे एवं शिव बाबू ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन आकाश पालीवाल ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश राजपूत ने अतिथियों का शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज गीजा के प्रधानाचार्य प्रमोद यादव, उप प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव, अनुशासन प्रभारी शिवपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक अंशुल बाबू सहित विद्यालय का समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ उपस्थित रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...