राजागंज में एक ही रात तीन चोरियां, 40 लाख के आभूषण समेत नकदी पर हाथ साफ—क्षेत्र में दहशत

Share This

सोमवार की सुबह कस्बा स्थित मुहल्ला राजागंज में अज्ञात बदमाशों ने दो घरों और एक ब्यूटी पार्लर पर धावा बोलते हुए ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने–चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

पहली घटना विनोद शुक्ला पुत्र जयकृष्ण शुक्ला के घर पर हुई। रोज की तरह सुबह करीब 3:50 बजे वे अपनी पत्नी गीता शुक्ला के साथ टहलने निकले थे। इसी बीच अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस गए। घर के भीतर अकेली सो रही पुत्रवधु नेहा शुक्ला को कुछ आवाजें सुनाई दीं और जैसे ही उन्होंने आवाज लगाई, बदमाश अलमारी के लॉकर में रखे करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोने–चांदी के आभूषण बैग में भरकर भाग निकले। नेहा शुक्ला की चीख सुनकर पड़ोसी जागे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।

दूसरी चोरी पास में स्थित डाकघर अभिकर्ता रामवेद शर्मा के सूने मकान में हुई। 11 दिसंबर को उनकी बेटी की शादी कानपुर में होने के कारण परिवार पूरा शहर से बाहर था। बदमाशों ने ताले तोड़कर घर में घुसते ही जमकर लूटपाट की। अंदर का सामान पूरी तरह अस्त–व्यस्त मिला। नुकसान का सही आकलन गृहस्वामी के लौटने पर ही हो सकेगा।

तीसरी घटना पास में कुछ दिन पहले खुली एक नए ब्यूटी पार्लर में हुई। बदमाशों ने बाजपेई नगर निवासी पार्लर संचालिका राधा शुक्ला पत्नी आकाश शुक्ला की दुकान का शटर तोड़ कर गोलक में रखे लगभग 4 हजार रुपये नकद और अन्य सामान पार कर लिया। सुबह 9 बजे जब राधा शुक्ला दुकान खोलने पहुंचीं तो उन्होंने टूटा ताला देखकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों स्थानों पर पहुंचकर घटनास्थलों का निरीक्षण किया और बदमाशों की तलाश के लिए टीमों को लगाया। लगातार एक ही इलाके में हुई इन चोरियों ने स्थानीय निवासियों में भय और चिंताओं को बढ़ा दिया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...