ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में गूंजा संदेश—एकजुट रहेंगे, संघर्ष जारी रहेगा

Share This

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शुक्रवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कानपुर मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश सचिव एवं प्रभारी डॉ. बी.बी. सिंह गौर मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन की एकजुटता, मनोबल को बढ़ावा देना और पत्रकार हितों के संरक्षण हेतु रणनीति तय करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि डॉ. बी.बी. सिंह गौर का पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर जोरदार अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन राज्यभर के पत्रकारों की रीढ़ है। संगठन ने सदैव पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी है और आगे भी इसी दृढ़ता के साथ संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंह ने प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी पत्रकार के खिलाफ बिना जांच के कार्रवाई की गई तो संगठन पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा और विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित होगा। सौरभ सिंह ने साफ कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अजय बाथम ने संगठन की मजबूती और एकजुटता को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य संगठन के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है और हर पत्रकार साथी को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन हर सदस्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

बैठक में घनश्याम शर्मा, गौरव शाक्य, मोहम्मद फरमान, कार्तिक शर्मा, वंदना यादव, रामबरन शाक्य, अखिलेश, मो. इकबाल, अशरफ खान, शिवम शुक्ला, आनंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकारों ने अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े अनुभव साझा किए और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...