प्रेस क्लब में बार एसोसिएशन पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न

Share This

प्रेस क्लब सभागार में जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी, महामंत्री नितिन तिवारी और कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिनेश शाक्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

समारोह का संचालन प्रेस क्लब के महामंत्री विषुण कुमार यादव ने किया। उन्होंने प्रेस क्लब और जिला बार एसोसिएशन के बीच लंबे समय से बने सौहार्दपूर्ण संबंधों पर प्रकाश डाला। स्वागत-सम्मान के क्रम में प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने डीबीए अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष को पुष्पमालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में डीबीए अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि “पत्रकार समाज की उस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभा रहा है, जिसमें भ्रष्टाचार से लेकर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर निरंतर लड़ाई शामिल है। इस संघर्ष में जिला बार एसोसिएशन भी समान रूप से आपके साथ खड़ा है।” वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप शर्मा ‘दोस्त’ ने कहा कि पत्रकारों और जिला बार एसोसिएशन के बीच हमेशा से मजबूत सहयोग रहा है, जिसने जनहित के मुद्दों को सशक्त बनाया है।

कार्यक्रम का समापन प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश शाक्य ने आभार ज्ञापन के साथ किया।
सम्मान करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार वीरेश मिश्रा, बृजेश शुक्ला, संजय सक्सेना, रमेश यादव, महाराज सिंह भदौरिया, मुन्ना भदौरिया, रवि बघेल, मानवेंद्र शर्मा, वीपी सिंह, प्रेम सिंह शाक्य, अनिल कुमार, विनीत कुमार, रामनाथ यादव, अमित वर्मा, रवि कुमार, विष्णु कुमार, प्रमोद गुप्ता, निहाल, अदनान, राजीव शर्मा, उवैश चौधरी, प्रेरणा जुबैरी, रजत सिंह, नीलकमल सहित अन्य पत्रकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा सभी तहसीलों से प्रेस क्लब पदाधिकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता, ब्यूरो चीफ और जनपद के वरिष्ठ पत्रकार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी